हरदोईः पोंछा लगाते समय महिला को लगा करंट, मौत

 

  रंजीत श्रीवास्तव  ब्यूरो चीफ हरदोईमल्लावां। फर्श पर पोंछा लगा रही महिला को फर्राटा पंखे से करंट लग गया। वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां पर उसकी मौत हो गई।


कस्बे के मोहल्ला बंदीपुर निवासी रंजना त्रिवेदी (50) पत्नी पप्पू त्रिवेदी गुरुवार सुबह करीब 8 बजे घर में पोंछा लगा रही थी। इस दौरान पास में रखे फर्राटा पंखे को वह हटाने लगी।
परिजनों ने बताया कि पंखे में लगा तार खुला था। इस कारण वह करंट की चपेट में आ गई। उसकी आवाज सुनकर वह लोग कमरे में पहुंचे और स्विच बंद करके उसे बचाया। इसके बाद उसे लेकर सीएचसी पहुंचे।

जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत होने की खबर मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। मृतका का पति खेती करता है। उसके दो बेटे और एक बेटी है। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना नही मिली है। सूचना मिलने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।