UP Chunav 2022: पोलिंग बूथ पर जाने से पहले इन तरीकों से चेक करें वोटिंग लिस्ट में अपना नाम, नहीं होगी परेशानी

 

UP Chunav 2022: पोलिंग बूथ पर जाने से पहले इन तरीकों से चेक करें वोटिंग लिस्ट में अपना नाम, नहीं होगी परेशानी

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी से शुरु हो चुका है। मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम खोजने में परेशानी न हो इसके लिए इन आसान तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आपको पोलिंग बूथ पर लंबी लाइन लगाने की भी जरूरत नहीं होगी। 

up chunav 2022 check your name in the voters list uttar pradesh assembly election

     

यूपी चुनाव में इस बार कुल 15 करोड़ से ज्यादा वोटर मतदान करेंगे। यूपी में चुनाव से पहले 52.80 लाख नए मतदाता भी जोड़े गए हैं। इन मतदाताओं के बीच आप अपना नाम बहुत ही आसानी से खोज सकते हैं। 

वोटर हेल्पलाइन ऐप से खोजें नाम 
चुनाव आयोग की वोटर हेल्पलाइन ऐप की मदद से आप अपना नाम लिस्ट में तलाश सकते हैं। यह हेल्पलाइन काफी कारगर साबित हो रही है। इस स्मार्टफोन में प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके बाद आपको कुछ ऑप्शन फिल करने होंगे। पहला काम आपको वोटर आईडी कार्ड का बार कोड स्कैन करना होगा। दूसरा, अपना नाम, पति या पिता का नाम व अन्य जानकारी को भरना होगा। तीसरा, आप वोटर आईडी क्रमांक डालकर भी संपूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

चुनाव आयोग की वेबसाइट की लें मदद
यदि आप वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो आप चुनाव आयोग की वेबसाइट https://electoralsearch.in/ की मदद ले सकते हैं। यहां आपको कुछ जानकारियां जैसे कि नाम, उम्र, प्रदेश, जिला और अन्य जानकारियां भरनी होंगी। इसके बाद कोड भरकर सर्च करना होगा। यदि आपका नाम मतदाता सूची में जुड़ा है तो यहां वह दिखने लगेगा। 
यहां दूसरे विकल्प के तौर पर आप पहचान पत्र क्रमांक डालकर भी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। यहां वोटर आईडी का नंबर, प्रदेश का नाम, कोड डालकर सर्च करना होगा। इसके बाद लिस्ट खुलकर सामने आ जाएगी। 

फोन के जरिए भी ले सकते हैं जानकारी 
अगर आप इन तरीकों का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो आप तीसरे विकल्पका इस्तेमाल कर सकते हैं। चुनाव आयोग के टोल फ्री नंबर 1800111950 और 1950 पर फोन कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।