जल्द ही बाईपास का होगा शिलान्यास-नितिन अग्रवाल।


अमन क्राइम न्यूज संवाददाता सुधीर शुक्ला


 *किसानों का सम्मान ही प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता-   नितिन अग्रवाल*

सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने सुरसा विकास खंड के लालपालपुर चौराहा पर बुधवार को लोगों के साथ बैठक की,इस दौरान उन्होंने देश व प्रदेश की भाजपा सरकार की तमाम योजनाओं जिक्र किया साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार में किसानों का सम्मान सरकार की पहली प्राथमिकता की बात कही उन्होंने हरदोई शहर वासियों को भारी वाहनों और भीड़भाड़ से बचने के लिए जल्द ही बाईपास बनवाए जाने के बात कही।


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बैठक का आयोजन पूर्व प्रधान कन्हैयालाल यादव के यहां किया गया।महेशपुर निवासी आई ए एस कौशलेंद्र सिंह के पिता बिंद्रा सिंह ने नितिन अग्रवाल को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।बैठक को संबोधित करते हुए नितिन अग्रवाल ने कहा की सुरसा विकास खंड क्षेत्र से उनका पारिवारिक नांता है, लोकसभा क्षेत्र बदलने से उनके पारिवारिक रिश्ते नहीं बदलेंगे,आप के क्षेत्र का विकास और आपकी सुरक्षा उनकी प्राथमिकता में हैं।उन्होंने नयांगाव मुबारकपुर स्थिति ट्रामा सेंटर का जिक्र करते इसके यहां निमार्ण कराए जाने का यही उद्देश्य था किसी भी बीमार और गरीब को इलाज कराएं जाने के लिए दूर तक ना दौड़ लगानी पड़े।


भाजपा सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा की भाजपा ने प्रदेश की पिछली सरकारों की तरह जातिगत या क्षेत्र विशेष की राजनीति नहीं की।सभी का साथ सभी का विकास को लेकर ही सरकार ने कार्य किए।प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों के साथ खड़ी है,किसानों के लिए चाहे उसके कर्ज माफ करने की बात हो चाहे गरीब किसानों के लिए किसान सम्मान योजना की बात हो,सरकार के लिए किसानों का मान सम्मान ही प्राथमिकता में रहा है।महिलाओं के लिए वरदान साबित हुई उज्जवला योजना के अंतर्गत प्रदेश में मुस्लिम महिलाओं को इसका सबसे अधिक लाभ मिला।योगी जी सरकार में अपराध में अंकुश लगा महिलाएं और बेटियां अब खुद सुरक्षित महसूस कर रही हैं।बैठक का संचालन कर रहे भाजपा नेता व समाजसेवी धनंजय मिश्र ने कहा की विधायक नितिन अग्रवाल हमेशा ही क्षेत्र में विकास कार्यों का फ़ीड बैक लिया करते हैं।कहां कहां किस मजरे या गांंव में क्या कया विकास कार्य करवाने जाने हैं।जिसके अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर उनके द्धारा करवाया जाता रहा है।इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व प्रधान लालपालपुर महेंद्र पाल सिंह, रामप्रताप सिंह समाजसेवी राजाराम गुप्ता प्रधान मुकेश यादव रानू मिश्रा इंद्रपाल बिन्नू पाठक रामहूजूर पंडित बलिराम यादव आनंद गुप्ता सौरभ सिंह रामसरोज द्विवेदी रामकृपाल आदि लोग मौजूद रहे।