अमन क्राइम न्यूज़ हरदोई -ब्यूरो चीफ रंजीत श्रीवास्तव
हरदोई। पर्याप्त पास न जारी किए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर नाराज उद्योग व्यापार मंडल नवीन गल्ला मंडी हरदोई ने मंडी सचिव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष वेद प्रकाश ने व्यापार भवन में वार्ता के दौरान कहा कि जल्द ही समस्याओं का समाधान न हुआ तो व्यापारी हड़ताल पर चले जाएंगे।
अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रशासन द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग समेत जो भी जो नियम बनाए गए हैं, मंडी में व्यापारी उनका पालन कर रहे हैं। मंडी प्रशासन द्वारा कारोबार के लिए व्यापारियों को पास जारी करने के लिए कहा गया था, लेकिन अब तक बहुत से व्यापारियों व दुकान पर काम करने वालों को पास जारी नहीं किए गए हैं। जिसके कारण व्यापारियों व कर्मियों को मंडी आने में परेशानी हो रही है। कहीं पुलिस उनके साथ अभद्रता कर रही है तो कहीं उनके वाहन पंक्चर किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मंडी सचिव द्वारा लगातार व्यापारियों के लाइसेंस निरस्त किए जा रहे हैं। इससे व्यापारियों के साथ ही पल्लेदारों व कर्मियों के सामने भी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अध्यक्ष वेद प्रकाश ने कहा कि जल्द ही निलंबित लाइसेंसों को बहाल किया जाए, जरूरत के हिसाब से व्यापारियों व कर्मियों को पास जारी किए जाएं। अगर ऐसा नहीं होता है तो व्यापारी हड़ताल पर चले जाएंगे।